{"_id":"5f6aeca08ebc3ede2f5fd11b","slug":"250-crore-rupees-provided-for-construction-of-three-new-state-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए मिले 250 करोड़, अलीगढ़ समेत इन शहरों में विवि बनाने का रास्ता साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए मिले 250 करोड़, अलीगढ़ समेत इन शहरों में विवि बनाने का रास्ता साफ
Wed, 23 Sep 2020 12:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों को मूल विश्वविद्यालयों से 250 करोड़ रुपये प्राप्त करने, नया बैंक खाता खोलकर यह रकम उसमें रखने और उसे तय प्रक्रिया के अनुसार खर्च करने की सहमति दे दी है। इससे इन विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से, सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से व आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से अलग कर स्थापित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि अलीगढ़ को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा द्वारा व सहारनपुर राज्य विवि को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ द्वारा 100-100 करोड़ रुपये व आजमगढ़ राज्य विवि को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर द्वारा 50 करोड़ रुपये विवि के पूल फंड से नए विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ट्रांसफर किए जाने हैं।
विज्ञापन