फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 thousand crore MoU signed with Essar Group in Davos employment opportunities to increase on large scale

UP News: दावोस में एस्सार समूह के साथ 25 हजार करोड़ का एमओयू, बड़े पैमाने पर सृजित होंगे रोजगार के अवसर

Fri, 23 Jan 2026 10:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 10:19 AM IST
सार

दावोस में डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में एस्सार समूह के साथ 25 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

विज्ञापन
25 thousand crore MoU signed with Essar Group in Davos employment opportunities to increase on large scale
दावोस के मंच पर भारत के नेता - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के चौथे दिन दावोस में उत्तर प्रदेश सरकार और एस्सार समूह के बीच 25 हजार करोड़ रुपये का समझौता (एमओयू) हुआ। इस निवेश से राज्य में पावर और ऊर्जा प्रणालियों, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डाटा सेंटर जैसे क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इस साझेदारी से प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, सप्लाई चेन अधिक प्रभावी बनेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एसए टेक्नोलॉजीज ने इन्वेस्ट यूपी के साथ 200 करोड़ रुपये का करार किया है। इसके तहत राज्य में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा।वहीं, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के विकास के लिए गैर-वित्तीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन

निवेश और सहयोग को लेकर संवाद

इससे ऊर्जा संक्रमण और सतत विकास के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दावोस में गूगल, ब्लैकरॉक, बीसीजी, एचसीएल टेक, इंडियन ऑयल, टॉपसो, इलेवनलैब्स, आरएमजेड इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई वैश्विक कंपनियों और संगठनों के साथ निवेश और सहयोग को लेकर संवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed