फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 thousand cameras to be purchased for anti Romeo squad and traffic police

एंटी रोमियो स्क्वायड व ट्रैफिक पुलिस के लिए खरीदे जाएंगे 25 हजार कैमरे

Tue, 10 Dec 2019 10:29 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
25 thousand cameras to be purchased for anti Romeo squad and traffic police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वायड और यातायात पुलिस के लिए 25 हजार बॉडी वार्न कैमरों की खरीद की जाएगी। इसकेअलावा अन्य उपकरणों की खरीद को लेकर फैसला किया गया। डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए उपकरणों की खरीद की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में इसके लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कैमरों के साथ ही सभी जिलों के लिए लगभग 300 वॉयस लॉगर के क्रय के लिए  शासन से इसी वित्तीय वर्ष में अनुमोदन लेकर खरीद किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम किट को भी वित्तीय वर्ष में खरीद कर जिलों को उपलब्ध करा दिया जाए जिससे हत्या अथवा दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में शव को सुरक्षित कर मॉर्चरी भेजा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने विवेचना को और बेहतर बनाने के लिए विवेचकों को विवेचना के लिए पांच हजार टैबलेट्स खरीद कर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीसीटीएनएस व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए 15 सौ डेस्कटॉप कम्प्यूटर्स व अन्य उपकरणों को खरीदे जाने का फैसला किया गया। डीजीपी ने कहा कि उपकरणों को खरीदे जाने संबंधी कार्यवाही के लिए सभी संबंधित  विभागों द्व़ारा आपसी समन्वय से पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed