{"_id":"678eb13fdc3d9f155e048129","slug":"25-thousand-bounty-absconding-from-police-custody-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1043847-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार के इनामी को एसटीएफ की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशियाना के सालेहनगर निवासी सलमान के खिलाफ कुल 37 मुकदमे दर्ज हैं। सलमान 12 जुलाई 2024 को पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। आरोपी के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस की टीम काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच एसटीएफ को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि सलमान इंदिरा नहर के पास आउटर रिंग रोड पर मौजूद है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह ठिकाने बदलकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ चोरी के 21, गैंगस्टर एक्ट के तीन और लूट के चार मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने सलमान पर इनाम घोषित किया था।