फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 people fall ill after eating pulse.

शादी में बनी खराब दाल खाकर 25 लोग बीमार

Mon, 18 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
25 people fall ill after eating pulse.
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज के जबरौली गांव में शादी कार्यक्रम में बनी चने की दाल खाकर एक ही परिवार के 25 लोग बीमार हो गए। खाना खाने के बाद अचानक सभी ने एक साथ उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत की।

विज्ञापन


आनन-फानन में 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई और सभी पीड़ितों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी पर भीड़ बढ़ने की सूचना पर डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को सीएचसी में भर्ती कर शेष मरीजों का उपचार घर पर ही किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ी, जबकि परिवारीजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत कुछ मिला दिया है। घटना से नाराज पीड़ित परिवार के मुखिया ने मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब‌ह की दाल को शाम की दाल में मिला दिया

25 people fall ill after eating pulse.

जबरौली में राकेश कुमार की बेटी अंजलि की सोमवार को शादी थी। समारोह के लिए घर में परिवारीजन और रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार को सुबह के खाने में चने की दाल बनी थी।

सुबह खाने के बाद किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। बची हुई दाल को शाम को बनी दाल में मिला दिया गया। रात में तो सब ठीक था, लेकिन सोमवार को दोपहर में एक-एक कर लोगों को उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द और घबराहट होने लगी। आनन-फानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।

वहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी त्रिपाठी ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ. मंगेश श्रीवास्तव को पीड़ितों के इलाज में लगाया।

फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। करीब दो घंटे बाद पीड़ितों की हालत सामान्य हो सकी। राकेश कुमार का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत ये किया है। इस मामले की शिकायत पुलिस में करेंगे।

ये हुए बीमार

25 people fall ill after eating pulse.

राकेश कुमार (45), पत्नी बिट्टन (43), बेटी अंजलि (18), अमन (15), रंजीत (16), मोहित (16), कोसला (76), आशीष (22), नितिन (10), सुबोध (26), वीरू (18), शोभा (30), सुमित (20), नितिन (18), सानू (12), सोनी (20), रामलली (76), अनिता (40), शुभम (19), रंजीत (20) को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जबकि जबरौली गांव पहुंचे डॉ. अखिलेश और डॉ. पारुल सक्सेना ने वीरेंद्र, सुबोध, अभिषेक, अमित, सरोज समेत अन्य मरीजों का घर पर ही उपचार किया और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।

नहीं लिया गया दाल का सैंपल
जिस दाल को खाकर लोग बीमार हुए, उसका सैंपल तक नहीं लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों के इलाज में जुटे रहे लेकिन किसी ने दाल का सैंपल लेने के बारे में नहीं सोचा। गांव के लोगों का कहना था कि दाल की जांच होती तो ये पता चल जाता कि दाल में आखिर क्या था, जिससे लोग बीमार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed