फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 huts caught fire, area shaken by cylinder explosion

Lucknow News: 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलिंडर फटने से इलाका दहला

Sat, 31 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
25 huts caught fire, area shaken by cylinder explosion
25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलिंडर फटने से इलाका दहला
लखनऊ। कृष्णानगर के ओशोनगर में शुक्रवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 24 और झोपड़ियाें को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक के बाद एक कई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटने से इलाका दहल उठा। दमकलकर्मी चार गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग बुझा सके।
विज्ञापन


एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह के मुताबिक सुबह 11:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर नवागत सीएफओ अंकुश मित्तल पहुंच गए। तीन गाड़ियों के साथ वह और एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह भी एक गाड़ी के साथ पहुंचे। पर दो सौ मीटर तक का रास्ता संकरा होने के कारण गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकींं। ऐसे में पाइप फैलाकर आग बुझानी शुरू की गई। एफएसओ ने बताया कि घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन


जान बचाकर भाग निकले

आग के कारण झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भाग निकले। काफी समय से बनी झोपड़ियों के कारण आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक अधिकांश झोपड़ियां खाली थी। एक-दो झोपड़ी में ही लोग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले भी लगी थी आग
बीते 22 अप्रैल को भी हुए ओशोनगर में रेलवे लाइन के किनारे बसीं 150 झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई थी। स्थानीय निवासी युवक ने झुग्गी बसाने वाले ठेकेदार संजीव गुप्ता के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed