{"_id":"68b609ecf160bd8e7b0dd745","slug":"25-hours-power-cut-in-kakori-10-lakh-notice-to-nhai-lucknow-news-c-13-knp1002-1364448-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काकोरी में 25 घंटे बिजली गुल, एनएचएआई को 10 लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काकोरी में 25 घंटे बिजली गुल, एनएचएआई को 10 लाख का नोटिस
विज्ञापन
नया केबल लगाते बिजली कर्मचारी।
लखनऊ। एनएचएआई की लापरवाही से हरदोई रोड पर सड़क निर्माण के दौरान काकोरी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन कट गई। इससे 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली 25 घंटे तक ठप रही। रविवार सुबह नौ बजे गई बिजली सोमवार सुबह 10 बजे ही बहाल हो सकी।
कटे केबल की क्षतिपूर्ति के लिए बिजली निगम ने एनएचएआई को 10 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। वहीं, गुस्साए उपभोक्ताओं ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा भी किया। बिजली बहाल करने के लिए अभियंता और कर्मचारी पूरी रात जुटे रहे, तब जाकर लाइन दुरुस्त हो सकी।
आठ जगह कटी थी केबल
एनएचएआई की जेसीबी ने बाजनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास खोदाई करते समय लाइन को नुकसान पहुंचाया। दुर्गागंज, गोलाकुआं, टिकैतगंज, बुधड़िया, रसूलपुर, अल्लुपुर, खलिशपुर, शाहपुर, भटाऊ जमालपुर, सरैय्या, बसरैला, भुलाईखेड़ा, भलिया, आबिदखेड़ा, शायदपुर, रायपुर, दशहरी, प्यारेपुर, दसदोई, बिगहु, गोहरामऊ, सिमरामऊ, भलिया चौराहा, बाहूर, नई बस्ती, बंडाखेड़ा, मेहंदीनगर, तिलुसवा, भगमतखेड़ा, गुरदीनखेड़ा समेत 50 गांव, काकोरी कस्बा और हरदोई रोड इलाके की बिजली पूरी रात गुल रही।
विज्ञापन
जब मरम्मत में सफलता नहीं मिली तो केबल की जांच की गई। पता चला कि जेसीबी ने आठ जगह कट लगाए थे। रात में मुख्य स्टोर से केबल न मिलने पर निदेशक हरीश बंसल के हस्तक्षेप से चिनहट स्टोर से 500 मीटर 33 केवी केबल मंगाई गई। रात दो बजे से बिछाने का काम शुरू हुआ और सोमवार सुबह 9:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
एनएचएआई पर कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि लापरवाही से केबल काटने पर काकोरी पुलिस को तहरीर दी गई है। 500 मीटर नई केबल बिछाने और अन्य लागत मिलाकर 10 लाख रुपये का नोटिस एनएचएआई को भेजा गया है। बताया गया कि 33 केवी केबल की कीमत करीब 1,850 रुपये प्रति मीटर है।
सरोसा उपकेंद्र भी ठप
रविवार दोपहर 12:20 बजे सरोसा उपकेंद्र के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में फ्लैश ओवर होने से दो घंटे तक और बिजली गुल रही।