फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 trains canceled, more than 100 late

100 ट्रेनें घंटों लेट, 24 कैंसिल

Fri, 20 Dec 2013 01:49 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
24 trains canceled, more than 100 late

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों का संचालन बुरी तरह से लड़खड़ा गया है। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। गुवाहाटी-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी 19 घंटे देर से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन


ट्रेनों के घंटों देर से आने के चलते चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे के पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की स्थिति का पता लगाने के लिए दिन भर यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन


जबकि अनारक्षित टिकट काउंटर खाली पड़े रहे। उधर कोहरे के कारण गुरुवार सुबह कई विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस और एसी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनें तो प्रभावित हुई ही, कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू भी रेंग-रेंगकर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह प्रतापगढ़ इंटरसिटी 1:15 घंटे की देर से लखनऊ पहुंची। इसके यहां 9:30 बजे आने के कारण कानपुर जाने वाले दैनिक यात्री परेशान रहे। इतना ही नहीं वरुणा एक्सप्रेस के लखनऊ आकर समाप्त हो गई।

इसके चलते यात्री 11:30 बजे लखनऊ जंक्शन से छूटी गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस से रवाना हुए।यात्रियों ने स्टेशन पर अधिकारियों से शिकायत की कि रेलवे की 139 सेवा पर मैसेज भेजने पर लगातार गलत जानकारी दी जा रही थी।

दूसरी ओर कोहरे के चलते जेट एयरवेज की दिल्ली-लखनऊ विमान (9डब्ल्यू-303) गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी निरस्त रही। इस कारण लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 304 रद कर दी गई।

इसके अलावा राजधानी में सुबह 7 से 10 बजे तक आने वाले एक दर्जन विमान कोहरे के कारण नहीं उतर सके। विमानों की लैंडिंग सुबह 10:30 बजे के बाद ही हो सकी।

21 से इनका संचालन fनरस्त
64207 (7 एलकेएम) लखनऊ-कानपुर मेमू, 64212 (12 एलकेएम) कानपुर-लखनऊ मेमू, 64232 (2एलएसबी) लखनऊ-बाराबंकी मेमू, 64271 (एक एलजीबी) बाराबंकी-लखनऊ मेमू, 54282/83 (2/3 एसएल) लखनऊ-सुल्तानपुर।


54253 /54 (1/2 पीआरएल) लखनऊ-प्रयाग, 54293/94 (1/2 पीएल) लखनऊ-प्रतापगढ़, 54263 /66 (1/4 एसजेवी) सुल्तानपुर-वाराणसी, 54375/ 76(1/4 जेपी) प्रयाग-जौनपुर, 54267/68 (1/2 वीएम) मुगलसराय-वाराणसी।

54371/72 (1/2 एफपी) प्रयाग-फैजाबाद, 54109/10 (1/2 एमएफ) मुगलसराय-फैजाबाद, 54101/02 प्रयाग-कानपुर
54261/62 (एक जेवीएम) मुगलसराय-जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed