{"_id":"6503f77953a1e9efc1081da8","slug":"24-hours-electricity-will-be-available-in-up-capacity-of-sub-stations-will-be-increased-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली: बढ़ाई जाएगी उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मर की क्षमता, बनेंगे नए सर्विस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली: बढ़ाई जाएगी उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मर की क्षमता, बनेंगे नए सर्विस स्टेशन
Fri, 15 Sep 2023 11:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:52 AM IST
सार
नए उपकेंद्र, फीडर बनाए जा रहे हैं, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार फीडर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 500 से ऊपर फीडरों को अलग किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के लोगों को निर्बाध बिजली देने के लिए सरकार योजना बना रही है। इसके लिए उपकेंद्रों, फीडरों और ट्रांसफार्मर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की 17 हजार करोड़ रुपये की आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नए उपकेंद्र, फीडर बनाए जा रहे हैं, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार फीडर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 500 से ऊपर फीडरों को अलग किया गया है। 33/11 केवी के 100 से अधिक सब स्टेशन को उच्चीकृत किया गया है। 11/0.4 केवी के 564 नए सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन