{"_id":"5ff367c624c1cf20110fcf88","slug":"24-companies-will-be-restructured-in-pac-government-s-proposal-on-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी में 24 कंपनियों का होगा पुनर्गठन, मुख्यालय के प्रस्ताव पर शासन की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी में 24 कंपनियों का होगा पुनर्गठन, मुख्यालय के प्रस्ताव पर शासन की मुहर
Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीएसी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसी में 24 कंपनियों के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। यह प्रस्ताव पीएसी मुख्यालय ने पिछले दिनों गृह विभाग को भेजा था। इन 24 कंपनियों को लेकर पिछले एक साल में कुल 46 कंपनियों का पुनर्गठन किया गया है। 24 पीएसी कंपनियों के पुनर्गठन से पीएसी में सक्रिय कंपनियों की संख्या बढ़कर 273 हो गई।
दरअसल पीएसी में मानव संसाधन की कमी से पिछले वर्षो में कई कंपनियां निष्क्रिय हो गई थीं। हाल ही में पीएसी में बड़े पैमाने पर भर्तियां हुईं और नए रंगरूट मिले हैं। इससे निष्क्रिय हो चुकी कंपनियों को सक्रिय करने में मदद मिली है। एक कंपनी में आमतौर पर 90 से 100 जवानों की जरूरत पड़ती है। जनवरी 2018 में हुई भर्ती में पीएसी को 18 हजार नए सिपाही मिले थे, जिनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद निष्क्रिय पड़ी कंपनियों को सक्रिय किया गया है।