फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23rd National Youth Festival from 12 to 16 January in Lucknow

23वां राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से लखनऊ में, 16 तक चलेगा 

Fri, 22 Nov 2019 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
23rd National Youth Festival from 12 to 16 January in Lucknow
demo pic

23वां राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से 16 जनवरी तक राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए लखनऊ के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति गटित करने और प्रमुख सचिव युवा कल्याण की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोक भवन में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने  कहा कि संबंधित विभाग तत्काल नोडल अधिकारी नामित कर विभागवार दायित्वों तय करें। उन्होंने युवा कल्याण विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेक लिस्ट बनाकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार साफ -सफाई, पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्थाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आवागमन के लिए सड़कों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य भी समय पर पूरे किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख सचिव युवा कल्याण डिम्पल वर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृत एवं पर्यटनए जितेन्द्र कुमार, सचिव वित्त भुवनेश कुमार, मंडलायुक्त लखनऊ मंडल मुकेश मेश्राम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed