फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2371 flats are ready to sell in 26 Apartment

एलडीए के 26 अपार्टमेंट में 2371 फ्लैट खाली, 31 मार्च तक ही खरीद सकेंगे तय कीमत में

Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
2371 flats are ready to sell in 26 Apartment
एलडीए के अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने का है मौका। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
एलडीए के 26 अपार्टमेंट में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ स्कीम के तहत वर्तमान कीमत में फ्लैट 31 मार्च तक ही खरीदे जा सकेंगे। इन अपार्टमेंट में 2371 फ्लैट खाली हैं।
विज्ञापन

इनमें पारिजात, पंचशील और सीजी सिटी अपार्टमेंट भी हैं। पंजीयन के दौरान फ्लैट की कीमत की पांच फीसदी राशि पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करनी पड़ेगी।
साथ ही आवंटन जारी होने की तारीख से 60 दिन के भीतर आवेदक फ्लैट की 90 फीसदी कीमत चुका देगा तो पांच फीसदी छूट मिलेगी। यहीं नहीं, समयबद्ध तरीके से किश्त भरने की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

प्रमुख अपार्टमेंट
पारिजात गोमतीनगर, पंचशील गोमतीनगर विस्तार, सीजी सिटी सुल्तानपुर रोड, सोपान सीतापुर, पंचशील आश्रय जानकीपुरम, मघा एवं भरनी कानपुर रोड, रश्मि लोक रश्मि खंड शारदानगर एवं आद्रा राधा खंड शारदानगर, दीपशिखा मानसरोवर योजना आदि में फ्लैट खाली हैं। जिसमें एक बीएचके से लेकर तीन बीएचके के फ्लैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत बढ़ने की संभावना
एलडीए अफसरों का अनुमान है कि 31 मार्च के बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ फ्लैट की कीमत बढ़ सकती है। ऐसे में तत्काल ldaonline.co.in पर लॉगइन करें, जिस पर अपार्टमेंट वार रिक्त फ्लैट सहित अन्य विवरण है।
आचार संहिता तक नीलामी व लॉटरी टली
विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के चलते लॉटरी और नीलामी टल गई है। ऐसे में उन आवेदकों को अभी रिहायशी व वाणिज्यिक भूखंड के लिए इंतजार करना होगा, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया है।

‘पहले आओ, पहले पाओ’ स्कीम के तहत फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर है। किश्त में भुगतान से लेकर अन्य सहूलियतें दी जा रही हैं। इन फ्लैट की तय कीमतें 31 मार्च तक ही प्रभावी रहेंगी।
- अक्षय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed