फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2326 corona postive patients found in up on saturday

यूपी में मिले 2326 नए कोरोना पॉजिटिव, 2097 को किया गया डिस्चार्ज, 1.73 लाख नमूनों की हुई जांच

Sat, 21 Nov 2020 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
2326 corona postive patients found in up on saturday
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय

यूपी में शनिवार को 2326 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 2097 को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह प्रदेश में नवंबर माह में पॉजिटिविटी रेट 1.6 प्रतिशत चल रहा है। यूपी में कुल एक्टिव संक्रमण की कुल संख्या 23471 है। शुक्रवार को 1.73 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। सभी संदिग्ध आसानी से संक्रमण की जांच करा सकें, इसके लिए 75 जिलों में बने स्टैटिक बूथ का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 493228 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 94.09 प्रतिशत चल रही है। संक्रमित लोगों में से 7524 की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों में से 10924 होम आइसोलेशन में और 2228 निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को 173492 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 17810564 नमूनों की जांच की जा चुकी है। एक बार फिर कोरोना जांच की संख्या प्रतिदिन 1.5 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण को रोकने के लिए जांच की संख्या में कमी नहीं आने दी गई है। अधिक टेस्टिंग के माध्यम से संक्रमण को रोका जा सकता है। यदि संक्रमित व्यक्ति की पहचान होगी तो उसको समय पर आइसोलेट किया जा सकेगा और वह अन्य लोगों में संक्रमण नहीं पहुंचा पाएगा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कम्युनिटी सर्विलांस के माध्यम से संक्रमण को नियंत्रित रखा गया था। अब फिर से इसकी जरूरत है। समुदायिक सर्विलांस के लिए ग्राम, मोहल्ला, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, सांस फूलने, गंध सूंघने की क्षमता में कमी आ रही है तो उन्हें तुरंत जांच कराने के लिए कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश को सभी 75 जिलों में स्टैटिक बूध की उपलब्धता की कोशिश की जा रही है। जिससे बीमारी का संदेह होने पर जांच कराई जा सके। यदि कोई लक्षण किसी में दिख रहा है तो उसे प्रेरित किया जाए किया जाए कि वह अपनी जांच कराएं। यही तरीका संक्रमण की चेन को रोकने का तरीका है। यदि संक्रमित व्यक्ति की पहचान नहीं होगी तो वह और लोगों को संक्रमित करता रहेगा।

यूपी में मुख्य संक्रमित जिले
लखनऊ 343
प्रयागराज 168
गाजियाबाद 157
मेरठ 155
कानपुर नगर 141
नोएडा 137

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed