फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   232 garbage collection vehicles are missing

Lucknow News: कूड़ा कलेक्शन करने वाली 232 गाड़ियां लापता

Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
232 garbage collection vehicles are missing
लखनऊ। कूड़ा कलेक्शन करने वाली 232 गाड़ियां लापता हैं। नगर निगम अब इनकी तलाश कर रहा है। गाड़ियां चीनी कंपनी इकोग्रीन एनर्जी की हैं, जिन्हें कंपनी ने नगर निगम से वापस मांगा है।
विज्ञापन


कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही के कारण नगर निगम ने सितंबर 2023 में चीनी कंपनी इकोग्रीन एनर्जी को अनुबंध समाप्त कर हटा दिया था, जिसके बाद अब कंपनी ने गाड़ियां वापस मांगी हैं। कंपनी का पत्र आने के बाद नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने निगम की केंद्रीय कार्यशाला के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात से गाड़ियों की जानकारी मांगी है, लेकिन ज्यादातर गाड़ियों के नंबर ही नहीं हैं। ऐसे में उनको कैसे तलाशा जाए, यह समस्या बन गई है। जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, कंपनी ने उनका चेसिस नंबर दिया है।
विज्ञापन


गाड़ियों का किया जा रहा पता

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कहना है कि गाड़ियों का पता लगाया जा रहा है, क्योंकि कंपनी ने गाड़ियां नगर निगम को नहीं सौंपी थीं। कंपनी खुद उनका संचालन करती थी। कंपनी का कहना है कि कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां जोनल कार्यालय और कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर खड़ी होती थीं। अब यह कहां किस स्थिति में हैं, उनकी जानकारी केंद्रीय कार्यशाला के मुख्य अभियंता से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नंबर कैसे ढूंढे गाड़ियां

पर्यावरण अभियंता ने गाड़ियों को लेकर पत्र भेजा था। उसके साथ ही गाड़ियों की जो सूची है, उसमें ज्यादातर का तो नंबर ही नहीं है। अब बिना नंबर के गाड़ियों का पता कैसे किया जाए। ऐसे में सभी जोनल अधिकारियों और जोनल सिनेटरी अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है कि वह गाड़ियों के बारे में जानकारी दें। चेसिस नंबर के आधार पर पता करना आसान नहीं है, क्योंकि चेसिंस नंबर तो ऊपर लिखा नहीं होता है, उसको तो हर गाड़ी पर स्क्रेच कराकर ही पता किया जा सकता है, जो संभव नहीं है। ऐसे में गाड़ियों के नंबर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed