फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2300 vacant seats in btc to be filled

BTC: भरी जाएंगी 2317 खाली सीटें

Fri, 06 Dec 2013 11:21 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 06 Dec 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
2300 vacant seats in btc to be filled

शासन ने बीटीसी सत्र 2012-13 में विभिन्न कॉलेजों में रिक्त रह गईं 2317 सीटों को काउंसिलिंग करके भरने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


संबंधित कॉलेज 23 दिसंबर तक काउंसिलिंग कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दे सकेंगे। प्रदेश में वर्ष 2012-13 की बीटीसी काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून थी।

इस काउंसिलिंग के बाद 2317 सीटें नहीं भरी जा सकी थीं। बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबी लिखा-पढ़ी के बाद रिक्त सीटों को भरने की तिथि 23 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

रिक्त सीटों वाले शिक्षण संस्थान काउंसिलिंग के जरिए इन सीटों को भरने की कार्यवाही करेंगे। विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में फैसला आया है कि निजी बीटीसी कॉलेज खोलना आसान नहीं होगा। ऐसे में यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed