फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 Lakh people applied for peon's post in UP.

UP: चपरासी के पद के लिए 23 लाख आवेदन

Thu, 17 Sep 2015 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
23 Lakh people applied for peon's post in UP.

उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर क्या हालात हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि प्रदेश सचिवालय के 368 पदों के लिए 23 लाख लोगों ने आवेदन किया है। आवेदको में 255 पीएचडी होल्डर भी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सचिवालय ने 368 चपरासी के पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए 23 लाख आवदेन आए। सचिवालय के एक प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि आवेदकों में बड़ी संख्या में स्नातक व परास्नतक हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पद के लिए आवेदकों को पांचवी पास होने के साथ ही बाइक चलाना आना जरूरी है। इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदनों ने प्रशासन को भी मुश्किल में डाल दिया है। इतने आवेदकों के लिए परीक्षा कराना प्रशासन के लिए एक टेढी खीर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


368 पदों में 268 सामान्य वर्ग के लिए जबकि बाकी के पद एससी, एसटी व अन्य वर्गों के लिए है।

विपक्ष को मिला मौका

23 Lakh people applied for peon's post in UP.

प्रदेश की सत्तारूढ पार्टी के खिलाफ विपक्षियों को एक मौका मिल गया है। विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर रोजगार पैदा करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, इसने प्रदेश सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। चपरासी के पद के लिए उच्च शिक्षितों ने आवेदन किया है, जिससे पता चलता है कि प्रदेश में बेरोगारों का प्रतिशत कितना ज्यादा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार, इसने भर्तियों में सपा सरकार की भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद की नीति का खुलासा कर दिया है। वहीं, इससे यह भी पता चल गया है कि सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता व नौकरियां देने में असफल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed