{"_id":"5d07e8f68ebc3e3f2631c1c6","slug":"225-projects-worth-rs-70-000-cr-to-inaugurate-by-cm-yogi-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देश के बाद शुरू हुआ काम, 70 हजार करोड़ की 225 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देश के बाद शुरू हुआ काम, 70 हजार करोड़ की 225 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी
Tue, 18 Jun 2019 02:27 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पहले इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाले निवेशकों के 70 हजार करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं के दूसरे चरण में शिलान्यास की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद औद्योगिक विकास विभाग ने इस ओर काम शुरू कर दिया है।
प्रदेश सरकार ने पिछले साल फरवरी में पहली इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। इसमें देश के प्रमुख निवेशकों ने शिरकत की थी और 4.28 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाएं लगाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एमओयू) किए थे।
इन परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से शिलान्यास समारोह के आयोजन के निर्देश दिए थे। इसका असर ये हुआ कि पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-1) इन्वेस्टर्स समिट के पांच महीने के भीतर पिछले साल ही जुलाई में हो गई। उसमें 62 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वेस्टर्स समिट व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी दोनों में ही शामिल हुुए थे। मुख्यमंत्री ने अब दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-2) की तैयारी का फरमान सुनाने के साथ निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास का लक्ष्य भी दे दिया है।
औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले महीने प्रस्तावित दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 70 हजार करोड़ रुपये की करीब 225 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कराने का लक्ष्य है। इनमें कई प्रतिष्ठित निवेशकों के प्रोजेक्ट शामिल हैं। विभाग इसके लिए 2.96 लाख करोड़ रुपये के एमओयू का फॉलोअप कर रहा है।

जीबीसी-2 के प्रमुख निवेशक
- आदित्य बिरला ग्रुप
- वीवो मोबाइल्स
- हायर इंडिया
- एज्योर पावर
- एजी डाउटर्स वेस्ट प्रोसेसिंग
- अदानी गैस
- जेके सीमेंट
- सैमसंग
- मेदांता हास्पिटल
- आईटीसी
- पेप्सिको
- टॉरेंट गैस
सीएम ने दूसरे शिलान्यास समारोह की तैयारी की पीएम को दी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी है। माना जा रहा है कि दूसरे शिलान्यास समारोह में भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
पहले शिलान्यास समारोह की प्रगति
पहले शिलान्यास समारोह की प्रगति
- 61,847 करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था।
- 29,041 करोड़ के निवेश वाली 29 परियोजनाओं में वाणिज्यिक कार्य शुरू।
- 32,806 करोड़ के निवेश वाली 52 परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन जारी।