फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22000 teachers posts to be increased in parishadiya schools.

परिषदीय स्कूलों में होगी 22000 शिक्षकों की नियुक्तियां

Thu, 14 May 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
22000 teachers posts to be increased in parishadiya schools.

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 22,000 पद बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके मुताबिक वर्ष 2011 के बाद बढ़े प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, बेसिक शिक्षा निदेशालय करीब 40,000 पदों को बढ़वाना चाहता था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर कैंची चला दी है। जानकारों की मानें तो वित्त विभाग ने प्राइमरी में 20,100 तथा उच्च प्राइमरी में 2400 बढ़ाने पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 1,13,350 प्राइमरी और 46,133 उच्च प्राइमरी स्कूल हैं। वर्ष 2011 के बाद प्राइमरी के 10,366 व उच्च प्राइमरी के 1052 स्कूल बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में स्वीकृत हुए थे शिक्षकों के पद

22000 teachers posts to be increased in parishadiya schools.

बढ़े हुए स्कूलों में आखिरी बार वर्ष 2011 में शिक्षकों के पद स्वीकृत किए गए थे। उस समय बढ़ाने के बाद प्राइमरी में 3,89,269 तथा उच्च प्राइमरी में 1,61,597 पद हुए।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम मे मुताबिक प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक शिक्षक व उच्च प्राइमरी में 35 पर एक शिक्षक की व्यवस्था की गई है। इसके आधार पर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्तियां की जा रही हैं।

शासन स्तर पर विगत दिनों हुई बैठक में वर्ष 2011 के बाद बढ़े प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ था। इसके आधार पर बेसिक शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।

जानकारों के मुताबिक निदेशालय ने प्राइमरी में सहायक अध्यापक के 35,453 व उच्च प्राइमरी में सहायक अध्यापक के 3,514 तथा प्रधानाध्यापक के 53 पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वित्त विभाग ने अधिकतर पदों को काट दिया जाएगा।

शिक्षा मित्रों के समायोजन की राह आसान

22000 teachers posts to be increased in parishadiya schools.

प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के करीब 21,000 पद बढ़ने के बाद शिक्षा मित्रों के समायोजन की राह आसान हो जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद को दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को समायोजित करना है।

मगर प्रदेश के करीब 46 जिलों में शिक्षा मित्रों के 12,500 पद कम पड़ रहे हैं। प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद बढ़ने के बाद शिक्षा मित्रों के समायोजन की राह आसान हो जाएगी। जानकारों की मानें तो प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पद भी इसीलिए बढ़वाए जा रहे हैं, ताकि उनका समायोजन आसानी से हो सके।

मुख्यमंत्री देंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

प्राइमरी स्कूलों में चल रही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा मित्रों के समायोजन का प्रचार-प्रसार कराने के लिए मुख्यमंत्री के हाथों से प्रशिक्षु शिक्षक के 10 व शिक्षक बनने वाले 10 शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र दिलाने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समय मांगा गया है। उनसे समय मिलते ही इसके लिए कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed