{"_id":"dd5e177e642618866212385d3eadf59c","slug":"2200-flat-for-middle-class-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिलेगा 2200 फ्लैट का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिलेगा 2200 फ्लैट का तोहफा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दीपावली कम आय वर्ग के लोगों को एलडीए 2200 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की सौगात देगा।
विज्ञापन
देवपुर पारा में हाउसिंग स्कीम की डिजाइन तैयार हो चुकी है। तैयार इमारत 12 मंजिल की होगी। यह पहली बार होगा कि कम आय वर्ग के लिए इतनी अधिक ऊंची इमारत बनाई जाएगी।
अगले एक महीने में इस में निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। अन्य वर्ग के लिए भी दीपावली तक स्कीम लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
देवपुर पारा में बनने वाले फ्लैटों की कीमत छह से 12 लाख रुपये होगी। बारह मंजिल की इस इमारत में 24 घंटे लिफ्ट की सुविधा होगी व भी नि:शुल्क।
इसके अलावा कोई मेंटीनेंस शुल्क भी नहीं देना होगा। देवपुर पारा में वर्ष-1998 में 1700 आश्रयहीन भवनों का निर्माण किया गया था। मगर ये भवन भ्रष्टाचार के चलते कंडम हो गए।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने इन भवनों के ध्वस्तीकरण का फैसला किया था। इनकी जगह पर ही देवपुर पारा में गरीबों के लिए नई स्कीम बनाई जा रही है। यहां पर योजना की डिजाइनिंग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक अगले एक सप्ताह में टेंडर कर दिया जाएगा। एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। किसी बड़ी कांस्ट्रक्शन कंपनी को इसके निर्माण काम दिया जाएगा। काम जब शुरू होने के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि दीपावली या उससे पहले दशहरे के मौके पर की जा सकती है।
पहली बार इतनी ऊंची बिल्डिंग
पहली बार गरीबों के लिए बनने वाली बिल्डिंग 12 मंजिल की होगी, जिसमें लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। यह प्रयोग गरीबों की योजना में प्राधिकरण कर रहा है।
इससे पहले ईडब्ल्यूएस और एलआईजी में जी प्लस थ्री के आधार पर अपार्टमेंट का निर्माण किया जाता रहा है। आम लोगों के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की जा रही है।