फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 plants to be sown in all up, cm to inaugurate paudharopan mahakumbh

प्रदेश भर में आज रोपे जाएंगे 22 करोड़ पौधे, सीएम ने किया ‘पौधरोपण महाकुंभ’ का शुभारंभ

Fri, 09 Aug 2019 02:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 09 Aug 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
22 plants to be sown in all up, cm to inaugurate paudharopan mahakumbh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
भारत छोड़ो आंदोलन ‘अगस्त क्रांति’ की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘पौधरोपण महाकुंभ’ का शुभारंभ किया। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कासगंज के सोरो ब्लॉक के ग्राम चंदनपुर घदियारी में गंगा वन में पौधा रोपेंगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी ने जैतीखेड़ा में पौधा रोपकर पौधरोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके अलावा सीएम प्रयागराज में परेड ग्राउंड में एक ही स्थान से लगातार 8 घंटे तक सर्वाधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


लोकभवन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने चौहान ने बताया था कि पौधरोपण कार्यक्रम को प्रदेश के 822 ब्लॉक, 58924 ग्राम पंचायत व 652 नगर निकायों से जोड़ने के लिए ‘माइक्रो प्लान’ बनाया गया है। इसके तहत ग्रामीणों व किसानों और को उनकी रुचि व जरूरत के मुताबिक पौधों की प्रजाति उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने आकस्मिक निधि से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधायक व मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में सहयोग देने को कहा गया है।

वन मंत्री ने बताया कि विभाग रोपे गए पौधों की ‘प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम’, ‘नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम’ और ‘मोबाइल एप’ के जरिए की प्रगति देखी जाएगी। पौधों की जियो टैगिंग भी की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी पौधरोपण अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। पौधों की सही देखभाल के लिए ‘ट्री-गार्जियन’ भी तैयार कराए गए हैं।

इन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे

वन मंत्री ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में कुल 28 विभागों के माध्यम से महात्मा गांधी के प्रिय प्रजाति के पौधे अधिक लगाएं जाएंगे। इनमें आम, बरगद, नीम, साल, महुआ, कल्पवृक्ष, सहजन, इमली, पीपल, सागौन, यूकेलिप्टस, जामुन, अमरूद, शीशम, अर्जुन, खैर, बांस व बेर समेत कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

चुनावी पैटर्न पर चलेगा कार्यक्रम 
चौहान ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम को चुनावी पैटर्न पर संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। पौधों को मतपत्र व ग्राम पंचायतों को बूथ मानते हुए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी को पीठासीन अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। ब्लॉक स्तर पर  सेक्टर पौधरोपण समन्वयक व न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसील स्तर पर जोनल पौधरोपण समन्वयक व जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed