{"_id":"60f7d7068ebc3e79b2106a20","slug":"217-cities-will-get-free-wifi-in-uttarpradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 217 शहरों में दी जाएगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा, दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 217 शहरों में दी जाएगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा, दिशा-निर्देश जारी
Wed, 21 Jul 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:42 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से है, लेकिन उसमें खामियां होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन खामियों को तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम वाले 17 शहरों समेत उत्तर प्रदेश के 217 शहरों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बड़े शहरों में दो स्थानों पर व छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से है, लेकिन उसमें खामियां होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन खामियों को तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नगर निगम वाले लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़ आगरा, झांसी बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद वाले शहरों में भी यह सुविधा प्रदान कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
फ्री वाईफाई की सुविधा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक व रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। नगरीय निकाय इस सुविधा के लिए इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस सुविधा पर आने वाला खर्च स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से उठाएंगे।