{"_id":"5c645b98bdec22090f3fc3b2","slug":"21550080920-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे प्रमुख सचिव, विकास कार्यों की परखेंगे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे प्रमुख सचिव, विकास कार्यों की परखेंगे हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएंगे प्रमुख सचिव, विकास कार्यों की परखेंगे हकीकत
रायबरेली। खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल दो दिवसीय जनपद दौरे पर 14 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। वे दो दिन यहां रहकर विकास कार्यों की सरप्राइज विजिट करके गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। भ्रमण का कार्यक्रम तय न होने के कारण सभी विभागों के अफसरों में हड़कंप मच गया है। ब्लॉकों और अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर हर महीने खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव दो दिन तक जिले में रहकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखते हैं। इस माह वे 14 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। पहले दिन वे ब्लॉकों व तहसीलों में कामकाज देखने के साथ ही विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेंगे।
वे किस ब्लॉक व तहसील में जाएंगे, इसका कार्यक्रम पहले से तय नहीं है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा है। प्रमुख सचिव 15 फरवरी को बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करके बड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचेंगे। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर प्रमुख सचिव आ रहे हैं। सभी अधिकारियों को कामकाज दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं।