{"_id":"5c34ccbabdec2256e90e18b8","slug":"21546964154-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी महीने शुरू होगा 4.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण: स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी महीने शुरू होगा 4.5 करोड़ असंगठित श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण: स्वामी प्रसाद मौर्य
Tue, 08 Jan 2019 09:45 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में असंगठित श्रमिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ के दायरे में लाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी महीने से की जाएगी। प्रदेश में करीब 4.5 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं। इसलिए हर महीने करीब 45 लाख श्रमिकों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। श्रमिकों से 50 रुपये शुल्क लेकर 5 साल के लिए पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उप्र असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की मंगलवार को हुई तीसरी बैठक में यह निर्णय किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि पंजीकरण के लिए असंगठित श्रमिकों की वार्षिक आय सीमा 80 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही 2.5 एकड़ या इससे कम के कृषि भूमिहर या कृषक श्रमिक को भी असंगठित श्रेणी का श्रमिक ही माना जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पंजीकरण की गाइडलाइन मिलने के तत्काल बाद प्रदेश में पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। श्रम मंत्री ने बोर्ड के सदस्यों को प्रदेश भर में दौरा कर पंजीकरण कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण होने के बाद श्रमिकों को दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ मिलने शुरू हों जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मौत होने पर श्रमिक के आश्रित को 2 लाख व दिव्यांग होने की दशा में 1 लाख रुपये मदद मिलेगी। इसी तरह अटल पेंशन योजना के तहत इस श्रेणी के श्रमिकों को एक हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर मिलेगी। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।