{"_id":"5b1d6b9f4f1c1ba66e8b73f6","slug":"21528654751-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक जीवन का अध्ययन करेगी अभाविप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक जीवन का अध्ययन करेगी अभाविप
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सामाजिक जीवन के अध्ययन को गांव-गांव जाएंगे और वहां पर लोगों से संवाद कायम कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। बाइस जून से शुरू ये कार्यक्रम तीस जून तक चलेगा। रविवार को परिषद ने सामाजिक अनुभूति कार्यशाला में ग्रामीण इलाकों में सामाजिक जीवन के अध्ययन की रणनीति तैयार की। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला की शुरुआत मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोमी शर्मा ने गांव को राष्ट्रीय विकास का आधार बताया। कहा कि देश के पुनरूत्थान के लिए ग्रामीण परिवेश का सर्वांगीण विकास होना अत्यंत आवश्यक है। विभाग प्रमुख रुपेश अवस्थी ने बताया कि अभाविप देश व समाज के हित में कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज के जीवन के अध्ययन के लिए गांव-गांव भ्रमण करेंगे और लोगों की समस्याओं की जानकारी हासिल करें। जिला संगठन मंत्री अंशुमान ने बताय कि सामाजिक अनुभूति बीते दो वर्षों से चलाया जा रहा बेहद प्रभावी कार्यक्रम है, जिसमें ग्रामीण स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानने के साथ ही निम्न तबके तक संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। कार्यशाला में जिला प्रमुख संदीप सिंह, अमित शुक्ला, ज्ञानवती दीक्षित, मनु शर्मा, मयंक शेखर, पुष्पेंद्र बाजपेयी, अविनाश मिश्रा, अंबुज सिंह, आन्जनेय बाजपेयी, कपिल राठौर, लवकुश पांडेय, कुलदीप वर्मा, हर्षित त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन