फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित
बाराबंकी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की नई समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। आठ माह से भंग चल रही इस नई कार्यकारिणी में इस बार 51 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. कुलदीप सिंह को जिलाध्यक्ष और अनिल यादव को दोबारा महासचिव बनाया है।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ माह से भंग चल रही नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद किया गया है। कार्यकारिणी में अजय वर्मा, राम चंद्र मिश्रा, नसीम कीर्ती को जिला उपाध्यक्ष, अनिल यादव को जिला महासचिव, प्रीतम वर्मा को कोषाध्यक्ष, धीरज गुलसिया, शमीम फन्ने, ज्ञान सिंह यादव, संदीप सिंह, मजहर लतीफ, जयसिंह यादव, अमरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, तौकीर करार, राजेश यादव को जिला सचिव नियुक्त किया है। वहीं, राम मिलन यादव को कुर्सी, अतीक चौधरी को रामनगर, रम्मी चौधरी को दरियाबाद, कामता यादव को सदर और शकील सिद्दीकी को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि विवाद के चलते हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का निर्णय बाद में लिया जाएगा। इसी प्रकार ओम प्रभा बिटटो को महिला सभा का अध्यक्ष, यशवंत यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शिवम शुक्ला को प्रबुद्ध सभा, अयाज अहमद को अल्पसंख्यक सभा, खुशीराम यादव को अधिवक्ता सभा, निर्मल वर्मा को व्यापार सभा, राम अभिलाष यादव को शिक्षक सभा, मौजीराम यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और अयोध्या रावत को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में रूपेश सैनी, इस्लाम राइन, कैलाश यादव, साबिर, किरण तिवारी, रूपचंद्र चौहान, काशी प्रसाद त्रिवेदी, रामगोपाल पाल, रिंकू सिंह विश्वकर्मा, उमाकांत श्रीवास्तव, राजेश गौतम, राजेश रावत, नाजमा बानो, छत्रपाल यादव, पूनम गिहार, छोटे लाल निषाद, डॉ. प्रेम सिंह यादव, हिमांशु सिंह, राम सिंह यादव, नाजमा बानो, गरीबे लाल कोरी, जितेंद्र रावत, विजय मौर्या, दीपचंद्र शर्मा, रणवीर सिंह सोनी, अलीम मेहंदी, राजाराम प्रजापति, सरदार रविंद्र पाल सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed