{"_id":"5adf7ba34f1c1b340a8b6428","slug":"21524595619-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाउडर से दूध बनाने की शिकायत पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाउडर से दूध बनाने की शिकायत पर छापा
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाउडर से दूध बनाने की शिकायत पर छापा, नमूना सील
रायबरेली। पाउडर से दूध बनाकर बेचने की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने सरेनी क्षेत्र के मूसापुर स्थित राहुल इंटरप्राइजेज पर छापा मारा।
टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर दूध का नमूना सील कर जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा टीम ने प्राथमिक स्कूल मूसापुर में भी एमडीएम चेक कर चावल का नमूना सील किया। छापेमारी से हड़कंप मच गया।
डीएम स्तर पर हुई शिकायत के बाद मंगलवार को एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी व एफएसओ अरुण कुमार की टीम मूसापुर में जांच करने के लिए राहुल इंटरप्राइजेज पर पहुंचे।
विज्ञापन
एफएसओ ने दूध की जांच करने के बाद संदिग्ध प्रतीत होने के बाद नमूना सील कर लिया। यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं पाउडर से तो दूध नहीं बनाया जा रहा है।
टीम ने प्राथमिक स्कूल मूसापुर से चावल का नमूना भी सील करके जांच के लिए भेजा। अभिहित अधिकारी ने बताया कि शिकायत की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।