फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव

पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव

Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव
पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में एक दिन पहले से लापता महिला का शव रविवार को गांव के बाहर पेड़ से बंधे फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटौहली निवासी कुन्ही (38) पत्नी स्व. राजीव सिंह शनिवार शाम अचानक लापता हो गई थी। परिवारीजन रातभर तलाशते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव के पश्चिम में चिलवल के पेड़ पर साड़ी से बंधे फंदे पर कुन्ही का शव लटका मिला।
विज्ञापन


कुन्ही के देवर श्याम कुमार ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार कुन्ही कुछ वर्ष पहले गांव के ही एक युवक की हत्या के आरोप में जेल गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद से विपक्षियों से बराबर सुलह समझौते का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आशंका है कि सजा होने के भय से उसने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed