फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बलरामपुर। उन्नाव रेप कांड को लेकर गुरुवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर आरोपी विधायक के बचाव का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम वीर विनय चौराहे पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, रेप जैसे गंभीर आरोप को दरकिनार कर प्रदेश सरकार आरोपी विधायक का बचाव करने पर तुली है। पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपी विधायक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, हनीफ मास्टर, विनय मिश्र आदि ने प्रदेश सरकार के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है। प्रदेश में अपराध व अराजकता का माहौल तेजी से बढ़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी विधायक की गिरफ्तारी तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर विकास सिंह, विशाल श्रीवास्तव, आसिफ रजा, प्रशांत पांडेय, प्रतीक मिश्र, माधव कश्यप, दीपक मिश्र, सगीर, सुधीर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed