फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सेल्फ हेल्फ पोर्टल पर जीएसटी की समस्याएं होंगी दूर

सेल्फ हेल्फ पोर्टल पर जीएसटी की समस्याएं होंगी दूर

Mon, 22 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ हेल्फ पोर्टल पर जीएसटी की समस्याएं होंगी दूर
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए अब फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा सेल्फ हेल्फ पोर्टल का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है। इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर 24 घंटे के भीतर विभाग उसका निस्तारण करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सेल्फ हेल्फ पोर्टल की शुरुआत सोमवार को करेगा। इस पोर्टल पर व्यापारी जीएसटी के संबंध में अपनी शिकायतें दर्ज कराने के साथ ही जानकारी भी ले सकते हैं। पोर्टल पर शिकायत अपलोड करने के 24 घंटे के भीतर विभाग द्वारा उसका निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में जानकारी लेने या फिर कोई दिक्कत होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा जारी फोन नंबर पर सहायता दी जा रही थी। मगर इसमें भी परेशानी आने पर अब विभाग ने सेल्फ हेल्फ पोर्टल की शुरुआत की है। व्यापारी स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। जिनका निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर रुही सक्सेना ने बताया कि, सेल्फ हेल्फ पोर्टल की शुरुआत सोमवार को होगी। इस पर कोई भी व्यापारी जीएसटी के संबंध में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकता है। जिसका निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। इस संबंध में शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed