फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रिटायर्ड फौजी के घर डकैती

रिटायर्ड फौजी के घर डकैती

Thu, 28 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर डकैती
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

कटरा बाजार/करनैलगंज (गोंडा)। रजवापुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी के घर में बुधवार रात सात डकैतों ने धावा बोल दिया। उन्होंने रिटायर्ड फौजी के बेटे और बहू को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। डकैत यहां से हजारों की नकदी, लाखों के गहने व घरेलू सामान लेकर भाग गए। मामले में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के रजवापुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी अहमद उल्ला का बेटा नाज अहमद व बहू रहती है। नाज अहमद ने बताया कि बुधवार रात वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे तभी देर रात 11 बजे घर के आंगन की दीवार फांदकर आए एक डकैत ने अंदर से दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके छह साथियों ने धावा बोल दिया। नाज के मुताबिक, आहट पर जब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकले और देखने का प्रयास किया तो डकैतों ने उसे व उसकी पत्नी पर तमंचा तानकर बंधक बना लिया और तीन कमरों को खंगालकर 33 हजार रुपए नकदी, सोने-चांदी के गहने व अन्य घरेलू सामान लूटकर धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाज अहमद ने बताया कि लूटे गए गहनों की कीमत चार लाख रुपए है। डकैतों के फरार होने के बाद नाज की सूचना पर यूपी-100 टीम ने पहुंचकर डकैतों को पीछा करने का प्रयास किया। मगर कोहरे के कारण वह भाग निकले।

डकैती की सूचना पर पहुंचे थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक ने छानबीन की। मामले में नाज अहमद ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि नाज के घर चोरी हुई है, डकैती नहीं है। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगरप्र्र्रिंट्स
रजवापुर गांव के रिटायर्ड फौजी के घर डकैती की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने दरवाजे, अलमारी व संदूक से फिंगरप्रिंट्स लिए हैं। टीम ने बिखरे सामान समेत पूरे घर की फोटोग्राफी भी की है। जिससे जांचकर खुलासे में मदद मिल सके।


गांव में दौड़ता रहा खोजी कुत्ता
रजवापुर गांव के रिटायर्ड फौजी के घर डकैती की सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने पड़ताल की। खोजी कुत्ता फौजी के घर से गांव में व आसपास दौड़ता रहा। हैंडलर ने उसे छोड़ा तो खोजी कुत्ता तकरीबन एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा। मगर वह कोई सुराग नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed