फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रतिमा विसर्जन के दौरान दलदल में फंसे दो युवक

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दलदल में फंसे दो युवक

Wed, 06 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान दलदल में फंसे दो युवक
नानपारा (बहराइच)। मोतीपुर के गायघाट स्थित सरयू तट पर मंगलवार रात में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक दलदल में फंस गए। एक युवक काफी नीचे धंस गया। उसे किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इससे लोग भड़क उठे। दो घंटे तक प्रतिमा विसर्जन जुलूस रुका रहा। पुलिस के समझाने-बुझाने पर देर रात प्रतिमाओं को मुख्य मार्ग से पुल से नदी में नीचे गिराकर विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट के निकट से सरयू नदी बहती है। सरयू के तट पर मोतीपुर, मिहींपुरवा, गायघाट, नानपारा और रुपईडीहा की दो दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिवर्ष परंपरागत तरीके से होता है। उसी के तहत मंगलवार शाम को विभिन्न क्षेत्रों से विसर्जन जुलूस सरयू नदी के गायघाट स्थित तट पर पहुंचने लगा। परंपरा के मुताबिक नानपारा के स्टेशनरोड जुबलीगंज की गणेश प्रतिमा का जुलूस सबसे पहले नदी के तट पर पहुंचा। जुलूस में शामिल श्रद्धालु तटबंध से नदी के किनारे पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन करने लगे। बाढ़ का इलाका होने के चलते किनारा काफी दलदल था। इस दौरान दलदल में जुबलीगंज निवासी दिनेश दूबे (38) पुत्र सांवली दूबे उर्फ बवाली धंसने लगा। उसका आधा हिस्सा दलदल में धंस गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ला निवासी गणेश बचाने दौड़ा तो उसके पैर भी दलदल में धंस गए। इससे दहशत फैल गई। चीख पुकार सुनकर रुपईडीहा थानाध्यक्ष आलोक राव ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद श्रद्धालु भड़क उठे। प्रशासन पर विसर्जन स्थल पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद देर रात पुल के ऊपर से नदी में प्रतिमाओं को गिराकर विसर्जित किया गया। वहीं दलदल से निकले दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर दिनेश दूबे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रकाश की भी नहीं थी व्यवस्था
विसर्जन स्थल पर इस बार प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं थी। रात में प्रतिमाओं के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस मामले में विधायक अक्षयवरलाल गोंड व सांसद सावित्रीबाईफुले को फोन कर अव्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में जनरेटर और ट्यूबलाइट की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंगहाघाट के तट पर देर रात चला विसर्जन
शहर के झिंगहाघाट स्थित सरयू तट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रात 12 बजे तक चला। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति के जयकारों के गूंज रह-रह कर सुनाई पड़ती रही।

जुलूस में शामिल लोगों का किया स्वागत
फखरपुर में विसर्जन जुलूस निकलने पर भाजपा युवा मोर्चा फखरपुर मंडल के अध्यक्ष श्यामजी त्रिपाठी ने जुलूस में शामिल थानाध्यक्ष अजीत वर्मा, सीओ कैसरगंज व अन्य लोगों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम सोनी, विनोद यादव, प्रिंस, सतेंद्र, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed