फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लोधेश्वर महादेवा में उमड़े श्रद्धालु

लोधेश्वर महादेवा में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेवा में उमड़े श्रद्धालु
रामनगर (बाराबंकी)। सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। भीगते हुए हाथों में गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प आदि से शिव को मनाने के लिए भक्त आतुर दिखे। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए लोधेश्वर महादेवा मेें भक्तों की भीड़ रही। लोधेश्वर महादेवा से लेकर जिले के सभी शिव मंदिरों में भोलेबाबा के जयकारों की गूंज रही। शिवालयों में कहीं बाबा का श्रृंगार किया गया तो कहीं रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

हाथ में गंगाजल होठों पर बम-बम व हर-हर महादेव के जयकारे से लोधेश्वर महादेवा गूंज उठा। झमाझम बारिश के बीच शिवभक्त भीगते हुए पहुंचे और जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए रामनगर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचे भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा।बारिश पर आस्था भारी पड़ी। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय का उद्घोष करते भक्त मंदिर पहुंचेे और गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। आस्था के आगे मंदिर परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाएं बौनी दिखीं। क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने जलाभिषेक किया। दूरदराज से आए शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल, जल, अक्षत अर्पण कर मंगल कामना की। -विस्तृत खबर पेज-3 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed