{"_id":"6486ff1ba3bc2e1a9009fc3c","slug":"21-religious-places-will-be-rejuvenated-in-ayodhya-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या के 21 धार्मिक स्थलों का होगा सुंदरीकरण, 14 करोड़ रुपये होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या के 21 धार्मिक स्थलों का होगा सुंदरीकरण, 14 करोड़ रुपये होगा खर्च
Mon, 12 Jun 2023 04:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:48 PM IST
सार
अयोध्या में 14 करोड़ रुपये खर्च कर पौराणिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए 21 स्थलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
रामकोट स्थित दशरथ महल जहां कराया जाएगा सौंदर्यीकरण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी अयोध्या का वैभव भी पुर्नस्थापित हो रहा है। पौराणिकता को सहेजते हुए रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा पथ स्थित पौराणिक तीर्थों का 14 करोड़ से सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए 21 पौराणिक स्थलों का चयन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी की पहचान बताने और पौराणिक महत्ता वाले स्थलों को भव्य रूप देने की कवायद शुरू हो चुकी है। दो चरणों में रामनगरी के करीब 40 तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जाना है। पहले चरण में अभी 21 धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण की प्रस्तावित पहले चरण की योजना की कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर विजय को दी गई थी 20 लाख की सुपारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए 42 दिनों में 3500 करोड़ का मिला दान, निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा ट्रस्ट
बताया गया कि इन स्थलों का फसाड (अग्रभाग) चमकाया जाएगा। जिन धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है कि उनमें से कई स्थल ऐसे हैँ जहां हर रोज हजारों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में इन सभी स्थलों और पौराणिक कुंडों के अलावा तीर्थों के सुंदरीकरण के अतिरिक्त यात्री सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इन सुविधाओं में शौचालयों एवं पेयजल के अलावा विश्रामालय का भी निर्माण शामिल हैं। इसके साथ ही मंदिरों का फसाड दुरूस्त किया जाएगा। इनकी मुखाकृति को उनकी गरिमा के अनुसार भव्यता प्रदान की जाएगी। कुंडों के पास सीढ़ियों व घाटों का निर्माण, कहीं बाउंड्री व गेट का निर्माण, कहीं पाथ- वे के साथ इलेक्ट्रिक वर्क व अन्य योजनाएं सम्मिलित की गयी हैं।
इन पौराणिक स्थलों की लौटेगी भव्यता
रिषभ सरभ पनास मंदिर, सियाराम किला, दिगंबर अखाड़ा, तुलसी चौरा मंदिर, कौशल्या घाट मंदिर, कालेराम मंदिर, नेपाली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, मौर्या मंदिर, भरत महल मंदिर, रामगुलेला मंदिर, दशरथ भवन, राम कचहरी, ब्रह्मकुंड गुरूद्वारा, जानकीघाट, मंगल भवन और लक्ष्मण किला।
अयोध्या उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव का कहना है कि पहले चरण में 21 पौराणिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाना है। इनकी गरिमा के अनुरूप इन्हें भव्यता प्रदान की जाएगी। इसमें कुछ मठ-मंदिर व कुंड शामिल हैं। इनका फसाड दुरूस्त किया जाएगा। साथ ही यात्री सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। सभी प्रस्तावित कामों की अंतिम डेड लाइन दिसम्बर 2023 तय है।