{"_id":"5d14f9158ebc3e3ced106dda","slug":"21-jailers-and-44-deputy-jailers-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः जेल विभाग में बड़े पैमाने हुए तबादले, 21 जेलर और 44 डिप्टी जेलर बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जेल विभाग में बड़े पैमाने हुए तबादले, 21 जेलर और 44 डिप्टी जेलर बदले गए
Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जेलों में बड़े पैमाने पर जेलर और डिप्टी जेलर के तबादले कर दिए गए। इसमें 21 जेलर और 44 डिप्टी जेलर के तबादले कर दिए गए। यह तबादले शासन की स्थानांतरण नीति के साथ साथ प्रशासनिक आधार पर भी किए गए हैं।
विज्ञापन
डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि स्थानांतरण की जो कार्रवाई की गई है उसमें कई ऐसे हैं जिनका समय एक जेल में पूरा हो चुका है और कुछ ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। जिन केंद्रीय और जिला कारागारों के जेलर बदले गए हैं उसमें केंद्रीय कारागार आगरा, नैनी, बरेली, जिला कारागार फतेहपुर, खीरी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, मैनपुरी, अलीगढ़, बस्ती, मुरादाबाद, अम्बेडकरनगर, फतेहगढ़, बलिया, आगरा, सोनभद्र, गाजीपुर और बरेली के जेलर शामिल हैं। केंद्रीय कारागार नैनी के दो जेलर हटाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह 44 डिप्टी जेलरों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें सात के तबादले प्रशासनिक आधार पर और 15 के तबादले निजी अनुरोध पर किए गए हैं। शेष के तबादले एक जेल में समय पूरा होने के कारण किए गए हैं। जिन जिला जेलों से पिछले दिनों वीडियो वायरल हुए थे वहां के डिप्टी जेलरों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें उन्नाव में तैनात अखिलेश कुमार और महेंद्र पाल को फतेहगढ़ और फिरोजाबाद जिला कारागार भेजा गया है। रायबरेली में तैनात राजेश कुमार को शाहजहांपुर और सुल्तानपुर में तैनात आरती और विजय कुमार राय को केंद्रीय कारागार नैनी और केंद्रीय कारागार वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन