फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 ips officer transfer in up

यूपी में हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Tue, 22 Sep 2015 09:55 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
21 ips officer transfer in up

मंगलवार की देर शाम एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में यूपी में 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए।

विज्ञापन


जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंगलवार की शाम 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

1993 बैच के संजय सिंहल को पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। इस बदलाव में नितिन तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद बनाया गया।

राजेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर और आकाश कुलहरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी बनाया गया है।

राकेश शंकर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक होंगे तो वहीं लव कुमार गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक। भारत सिंह को महराजगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अतुल शर्मा कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक बने रहेंगे। राजेश पांडेय को पुलिस अधीक्षक बांदा बनाया गया है। तो वहीं उदय शंकर जायसवाल पुलिस अधीक्षक भष्ट्राचार निवारण संगठन, लखनऊ बनाए गए हैं।

शरद सचान को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुरादाबाद बनाया गया है। इस बदलाव में राजेश कृष्ण 30वीं वाहिनी पीएएसी गोंडा के सेनानायक बनाए गए हैं।

जोंगिदर कुमार को आगरा पीएएसी का सेनानायक बनाया गया है। दिलीप कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर बनाए गए हैं। तो वहीं शिव प्रसाद उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक कार्मिक इलाहाबाद बनाया गया है।
विज्ञापन


राजबाबू सिंह पुलिस अधीक्षक जौनपुर तो वहीं राकेश साहू पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाए गए हैं। रमित शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक सर्तकता अभियान लखनऊ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव में आशुतोष कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत बनाया गया है। और हरीश चन्द्र को 8वीं पीएएसी बरेली का सेनानायक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed