फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 head constable will get promotion.

UP News: हेड कांस्टेबल बनेंगे 21 हजार से ज्यादा सिपाही, प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी

Wed, 14 Dec 2022 10:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

यूपी के 21 हजार से ज्यादा हेड कांस्टेबल सिपाही के पद पर प्रमोट होंगे। इस संबंध में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डीजीपी के अनुमोदन के बाद संबंधित सूची जिलों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
21 head constable will get promotion.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस महकमे में 21295 सिपाहियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने डीजीपी मुख्यालय को पूरी सूची सौंप दी है। प्रमोशन के लिए रेस में 21777 सिपाही थे, लेकिन 21295 के प्रमोशन को हरी झंडी दी गई है। जल्दी ही डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान के अनुमोदन के बाद इनकी सूची संबंधित जिलों में भेजी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से वर्ष 2011 तक भर्ती सिपाहियों की प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। भर्ती बोर्ड ने कुल 6 विभागीय प्रोन्नति समिति बनाई थी। इन समितियों ने एक-एक सिपाही की स्क्रीनिंग कर कुल 21295 को प्रोन्नति के लिए उपयुक्त पाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, जारी किया गया आदेश, 19 जनवरी तक महापौर व पार्षदों का कार्यकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा में सूपड़ा साफ होने के बाद बसपा के लिए बड़ी चुनौती बने निकाय चुनाव, अब ये है रणनीति


भर्ती बोर्ड की ओर से पूरी सूची डीजीपी मुख्यालय को भेज दी गई। डीजीपी मुख्यालय से पदोन्नत सिपाहियों की सूची जिलों के पुलिस कप्तान को भेजी जाएगी। कप्तान यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस पुलिस कर्मी का प्रमोशन हुआ है वह मौजूदा समय में निलंबित तो नहीं है या किसी मामले में उसके खिलाफ कोई केस दर्ज तो नहीं है?

यह सत्यापन करने के बाद जिले के कप्तान उसी स्थान पर संबंधित सिपाही को प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबिल के पद पर पदोन्नत कर देंगे। प्रमोशन पाए पुलिस कर्मियों का तबादला बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed