{"_id":"5eca03028ebc3e906a219d41","slug":"21-days-quarantine-will-be-must-after-coming-in-domestic-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू उड़ानों से आने वालों को 21 दिन रहना होगा क्वारंटीन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू उड़ानों से आने वालों को 21 दिन रहना होगा क्वारंटीन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जारी किया आदेश
Sun, 24 May 2020 10:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
घरेलू उड़ान (डोमेस्टिक फ्लाइट) से आने वालों को 21 दिन होम क्वारंटीन में जाना होगा। यदि कोई एक या दो दिन के काम के लिए आ रहा है तो उसे अपनी रिटर्न टिकट की पूरी जानकारी देनी होगी। यात्री कहां के रहने वाले हैं, कहां-कहां जाने वाले हैं, इसकी पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 25 मई से घरेलू उड़ान चालू होने वाली हैं। इसका प्रोटोकॉल सिविल एविएशन मिनिस्ट्री जारी कर चुकी है। राज्य में पहुंचने पर उसका प्रोटोकॉल राज्य सरकार को जारी करना है। इसे रविवार को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सभी यात्रियों को 21 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग में अगर कोरोना के लक्षण हैं तो जांच की जाएगी। पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन