फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 crore rupees property of anwar hashmi attached in balrampur.

सपा के पूर्व विधायक अनवर हाशमी की 21 करोड़ की प्रापर्टी कुर्क, अब तक 71 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई

Sun, 03 Jan 2021 10:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
21 crore rupees property of anwar hashmi attached in balrampur.
संपत्ति कुर्क करते पुलिसकर्मी व अधिकारी। - फोटो : amar ujala

धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें जेल जाने के बाद भी कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को डीएम के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व विधायक की करीब 21 करोड़ की संपत्ति जब्त किया है। यही नहीं विधायक को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर उन्हें गैंगेस्टर बना दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि उतरौला तहसील के कई स्थानों पर करीब 20 करोड़ 13 लाख रुपये की भूमि एसडीएम उतरौला एके गौड़ तथा सीओ राधारमण के नेतृत्व में कुर्क की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक की तीन गाड़ियां जिनकी कीमत करीब 55 लाख रुपये है वह भी कुर्क कर ली गई है। गोंडा में विधायक की करीब 15 करोड़ तथा लखनऊ में लगभग 6 करोड़ की अवैध संपत्तियां कुर्क करने का प्रस्ताव भी संबंधित अधिकारी को भेजा गया है। पूर्व विधायक के खिलाफ कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले 21 दिसम्बर को भी इनकी करीब 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया था। अब तक कुल 71 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है

आपराधिक मामलों के कारण ही अनवर हाशमी को जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही साथ इनकी तथा परिजनों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।

21 दिसंबर को शासन की मंशा के अनुरूप डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर पूर्व विधायक का एजी हाशमी डिग्री कॉलेज, एजी हाशमी इंटर कॉलेज, नेशनल बालिका महाविद्यालय, नेशनल बालिका मॉडर्न इंटर कॉलेज, दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा, सोसाइटी बालिका विकास सेवा संस्थान, चार लग्जरी गाड़ियों तथा कई प्लॉट आदि को जब्त किया गया था।

जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। पूर्व विधायक पर आरोप है कि इन्होंने हेराफेरी कर कई सरकारी तथा निजी संपत्तियों पर कब्जा किया है। सभी मामलों की विवेचना जारी रहेगी। एसडीएम उतरौला एके गौड़ को जब्त की गई सभी संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed