{"_id":"63fed4f7dd0b9b97590266d4","slug":"2065-extra-buses-will-be-run-on-holi-in-uttar-pradesh-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: होली पर परिवहन निगम 2065 अतिरिक्त बसें चलाएगा, यात्रियों को नहीं होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: होली पर परिवहन निगम 2065 अतिरिक्त बसें चलाएगा, यात्रियों को नहीं होगी मुश्किल
Wed, 01 Mar 2023 10:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:00 AM IST
सार
परिवहन विभाग होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 2065 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इस संबंध में परिवहन मंत्री ने बैठक कर दिशा- निर्देश दिए।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के पर्व पर परिवहन निगम 2065 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस बाबत परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने बताया कि 07 और 08 मार्च को होली पर्व के दृष्टिगत इस वर्ष भी अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेशवासियों को सरल, सस्ती एवं सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना प्रदेश सरकार का दायित्व है। सभी 20 क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक के बेटे असद की तलाश में लखनऊ में दबिश, मर्सिडीज व लैंड क्रूजर बरामद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चित्रकूट जेल कांड की जांच करने वाले डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय पदावनत, मुख्यमंत्री ने दी अनुमति
इस अतिरिक्त व्यवस्था से अन्य जगहों पर भी यात्रियों को आने जाने में असुविधा न हो, इसके लिए भी निगम ऐसे मार्गों पर बसों की समुचित व्यवस्था रखेगा।
छुट्टियों पर रोक: उप्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने होली के लिए कार्ययोजना जारी कर दी है। सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अतिरिक्त संचालन कर सकते हैं। शत प्रतिशत बसों को ऑन रोड रखना होगा। विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी सूरत में किसी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।