{"_id":"5b58c20e4f1c1b3b5a8b7010","slug":"201532543502-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
रायबरेली। मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम करके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बुलंदी हासिल करने वाले जिले के 68 मेधावियों को बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया।
कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल के सभागार में बुधवार को आयोजित ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ राकेश कुमार व एसपी सुजाता सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
एसपी ने मेधावियों को सफलता के सोपान पर निरंतर आगे बढ़ने के मंत्र दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, कभी हिम्मत मत हारना, निरंतर नए लक्ष्य निर्धारित करो और उसे हासिल करने के प्रयास में जुट जाओ।
विज्ञापन
तरक्की के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय, एसजेएस स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह ने भी मेधावियों को सफलता के टिप्स दिए।