{"_id":"5b41005f4f1c1bad288b5359","slug":"201530986591-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह के दो डकैत ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह के दो डकैत ढेर
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावरिया गिरोह के दो डकैत ढेर
बाराबंकी। रामनगर व टिकैतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो डकैतों को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ में टिकैतनगर एसएचओ, रामनगर थाने के एसएसआई व एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
मारे गए बावरिया गिरोह के दोनों डकैत कानपुर व उन्नाव के रहने वाले थे और उनके खिलाफ बाराबंकी समेत कई जिलों में हत्या, डकैती व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि, शुक्रवार देर रात 2.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की रामनगर थाना क्षेत्र में मरकामऊ मार्ग पर सिलौटा व बहलोलपुर गांव स्थित नाले के पास छह-सात बदमाश डकैती की वारदात अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं।
इस पर रामनगर, टिकैतनगर, देवा थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 25 राउंड फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से डकैत मुशीर अहमद (27) पुत्र अहमद निवासी नया ईदगाह मकनपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर व इमरान उर्फ इब्राहिम (25) पुत्र रजी निवासी ग्राम पारा, थाना मौरावां जनपद उन्नाव घायल हो गए।
पुलिस ने मुशीर व इमरान उर्फ इब्राहिम को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए इब्राहिम के सिर व पैर और मुशीर के सिर में गोली लगी थी। दोनों बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, 24 कारतूस व 10 खोखे मिले हैं।
मुठभेड़ में गोली लगने से इंस्पेक्टर टिकैतनगर केके मिश्र, रामनगर थाने के एसएसआई अनुराग उपाध्याय व सिपाही रामकृष्ण मिश्र भी घायल हुए हैं। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चार बदमाश मौके से भाग निकले। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
डकैतों से मुठभेड़ की सूचना पर एसपी वीपी श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा कई थानों की फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से बात कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया।
रामनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि, रामनगर पुलिस ने मई में बावरिया गिरोह के छह डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में इसी गैंग की छह महिलाएं भी जेल भेजी गई थीं।
शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश भी बावरिया गिरोह के थे, जो फरार चल रहे थे। मुशीर के खिलाफ बाराबंकी, फैजाबाद, उन्नाव, कानपुर समेत कई जिलों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जबकि इब्राहिम के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। बाराबंकी पुलिस ने इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।
मुठभेड़ के बाद इंस्पेक्टर रामनगर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की तहरीर पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों के घायल होने समेत पूरी घटना का विवरण दिया गया है।