{"_id":"5b045eec4f1c1bdf408b7026","slug":"201527013100-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज व केरोसिन की कालाबाजारी में दो के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज व केरोसिन की कालाबाजारी में दो के खिलाफ केस
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकारी अनाज और केरोसिन की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसडीएम, पूर्ति निरीक्षक और सीओ की संयुक्त टीमों द्वारा की गई छापामारी के बाद कालाबाजारी में लिप्त एक कोटेदार समेत दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मामला फतेहपुर तहसील क्षेत्र का है। यहां के एसडीएम अजय कुमार सिंह से सूरतगंज ब्लॉक के बल्लोपुर के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के कोटेदार हरिनाम सिंह ने उपभोक्ताओं को बांटने के लिए आया अनाज बेच दिया है। एसडीएम के आदेश के बाद 19 मई को पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार व सीओ अरविंद वर्मा की टीम ने गांव पहुंच कर कोटेदार के यहां छापेमारी की और स्टॉक व वितरण रजिस्टर की जांच की। जिसमें पाया गया कि कोटेदार को आवंटित अनाज का वितरण न कर उसे बेच दिया गया है। टीम ने गांव के 130 उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम की संस्तुति पर पूर्ति निरीक्षक ने बीते दिन फतेहपुर कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया। दूसरा प्रकरण इसी तहसील क्षेत्र के बेलहरा का है। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार तपस्या यादव ने टीम के साथ कस्बे के निवासी मोहम्मद युनूस के घर पर छापा मारा। टीम ने यहां अवैध 765 लीटर केरोसिन बरामद किया। इस मामले में एसडीएम की संस्तुति पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक फतेहपुर संजय कुमार ने बताया कि बेलहरा में 765 लीटर अवैध केरोसिन और बल्लोपुर के कोटेदार द्वारा अनाज की कालाबाजारी किए जाने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।