{"_id":"5ae21bb64f1c1b61098b67ca","slug":"201524767670-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन समेत आठ अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन समेत आठ अफसरों को फटकार
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन समेत आठ अफसरों को फटकार
रायबरेली। बचत भवन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा में आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की।
इस दौरान समस्याओं का निस्तारण करने वाले आठ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सबसे ज्यादा पावर कॉर्पोरेशन की 29 शिकायतें लंबित होने पर एक्सईएन एके दोहरे को जमकर फटकार लगाई और जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इतना ही नहीं बैठक में नहीं आने वाले तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग के अफसर शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात से ज्यादा शिकायतें यदि लंबित रहती हैं तो उन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन की 29, जिला पंचायत राज अधिकारी की 19, जिला कृषि अधिकारी की 16, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, जन संसाधन 12, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद की 11, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण की 10, सहायक विकास अधिकारी (पंचायतीराज) दीनशाहगौरा सात, खंड विकास अधिकारी लालगंज की सात शिकायतें लंबित हैं। सभी को फटकार लगाते हुए 24 घंटों के अंदर लंबित शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन संदर्भ, पीजी पोर्टल व संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित प्रकरणों का गुणवत्ता परक निस्तारण दो दिन के अंदर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि यदि कोई अधिकारी का डिफाल्टर संदर्भ आईजीआरएस पोर्टल पर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को संतोषजनक उत्तर न देने के कारण स्पष्टीकरण मांगा।
परियोजना निदेशक भूमि सुधार, अधिशाषी अभियंता, शारदा नहर दक्षिणी, प्रभारी महिला थाना के बैठक में अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।