{"_id":"5ad245df4f1c1b3b0a8b482a","slug":"201523729887-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक रेप
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह का झांसा देकर नाबालिग से एक साल तक रेप
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले मेंमोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने निकाह का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक रेप किया।
गर्भ ठहर जाने के बाद न सिर्फ शादी से इन्कार कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।
तय हुआ कि गर्भपात के बाद युवक से निकाह करा दिया जाएगा। किशोरी के विरोध के बावजूद सरकारी अस्पताल में गर्भपात करा दिया गया।
अब आरोपी युवक निकाह से इंकार कर रहा है। मोहनगंज पुलिस से न्याय न मिलने पर किशोरी ने एसपी का दरवाजा खटखटाया।
एसपी के आदेश पर आरोपी युवक हसीन, उसके बाबा, मां, भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मोहनगंज के एक गांव की किशोरी को मो. हसीन ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर करीब एक साल से उससे रेप करता रहा।
गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो उसने निकाह का दबाव बनाया। इस पर युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो गांव में प्रधान के घर के सामने पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी ने किशोरी के गर्भपात कराने के बाद निकाह करने का आश्वासन दिया।
पंचायत में भी सहमति बन गई। विरोध के बावजूद गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद आरोपी युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद लड़की हसीन के घर गई तो उसके घरवालों ने मारपीट कर भगा दिया। इस पर किशोरी और उसके परिवार वालों ने थाने में गुहार लगाई, लेकिन एसओ और पुलिस कर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की।
परेशान परिवार ने अमेठी के एसपी केके गहलौत से शिकायत की। इसकेबाद मोहनगंज पुलिस ने आरोपी हसीन, उसके बाबा मो. सलीम, मां शहनाज, भाई अरमान, मोईन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसओ मोहनगंज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।