{"_id":"5ac3cc444f1c1bdd618b54a8","slug":"201522781252-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपे का पुल क्ष्तिग्रस्त, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपे का पुल क्ष्तिग्रस्त, आवागमन ठप
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपे का पुल क्ष्तिग्रस्त, आवागमन ठप
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली और फतेहपुर जिले को जोड़ने के लिए पूरे तीर का पुरवा गंगा घाट पर बने पीपे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
गौरतलब हो कि दोनों जनपदों को जोड़ने वाले इसी पुल से कई प्रकार का व्यवसाय होता है। रोज सैकड़ों की संख्या में बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
सोमवार को पीपे के पुल के बीच में लगी लकड़ी की फंटी टूट गई। इससे पुल के बीच में होल हो गया है। ऐसे में चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
दो दिन से आवागमन ठप होने के कारण सबसे बड़ा असर ऊंचाहार में सब्जी व्यवसाय पर पड़ रहा है। फतेहपुर से बड़ी संख्या में सब्जी व्यापारी ऊंचाहार रोज आते हैं।
एसडीएम राजेश तिवारी ने बताया कि जानकारी नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता करके पुल की मरम्मत करवाई जाएगी।