{"_id":"5abfbf274f1c1bbf618b4ba7","slug":"201522515751-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खुशहाल तभी देश संपन्न : लल्लू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खुशहाल तभी देश संपन्न : लल्लू सिंह
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। देश में जब तक किसान खुशहाल, संपन्न नहीं होगा तब तक देश संपन्न नहीं हो सकता था क्योंकि यह देश किसानों का है और 70 प्रतिशत आबादी किसानों, मजदूरों की है। यह बातें शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहीं।
सांसद ने कहा कि तमाम आपदाओं के बाद भी चुनाव में घोषणा के अनुरूप किसानों का ऋण माफ किया गया। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को फसल की लागत का दो गुना मूल्य मिले यह घोषणा की गई। दस करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रूपये तक स्वास्थ्य बीमा के रूप में इलाज कराने की सुविधा दी गयी।
उन्होंने गन्ना समिति की जमीन पर भवन बनाने व परिसर में पेयजल के लिए हैंडपंप आदि लगाने की घोषणा की। उप सभापति नित्यप्रकाश सिंह ने बताया कि समिति की आय का स्रोत सिर्फ चीनी मिलों से मिलने वाला कमीशन है। जिसका चीनी मिलें पिछले पांच माह से भुगतान नहीं कर रही हैं नतीजा पांच माह से समिति के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप कर भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में सभापति व आयोजक दीपेंद्र सिंह ने वर्ष 2016-17 के रोकड़ पत्र वार्षिक प्रतिवेदन पर, वर्ष 2018-19 के समिति बजट की स्वीकृति, समिति भवन निर्माण के लिए गन्ना आपूर्ति से कटौती करने सहित कई बिंदुआें पर चर्चा की।
इस मौके पर विधायक बीकापुर शोभा सिंह, डॉ अमित सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डिप्पुल पांडेय, खुन्नू पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह, सीएम यादव, दिनेश सिंह, धीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।