फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महागौरी की आराधना

महागौरी की आराधना

Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
महागौरी की आराधना

विज्ञापन
महागौरी की अराधना के साथ पूजी गईं कन्याएं

बाराबंकी। शारदीय नवरात्र पर गुरुवार को अक्षत सुहाग की प्रतीक, धन-धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदात्री महागौरी का भक्तों ने पूजन अर्चन किया। अष्टमी पर श्रद्धा और आस्था से सरोबार भक्तों द्वारा घर-घर कन्या भोज और हवन का आयोजन किया। कहीं कन्या भोज तो कहीं पर हवन हुआ जिससे वातावरण सुवासित हो गया।

गुरुवार को साधकों ने सौभाग्य, धन संपदा और नारी सुलभ गुणों की अधष्ठात्री देवी महागौरी की आराधना की। सुबह से ही मंदिर में जुटी महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का फल के लिए व्रत रखकर मां गौरी की पूजा अर्चना की। मां की भक्ति के आनंद में डूबे भक्तों द्वारा कन्याभोज कराया गया। जगह-जगह हुए हवन से वातावरण महक उठा। अष्टमी पर मंदिरों व पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की पूजा अर्चना करने में जुटे दिखाई दिए। देरशाम माई के भक्तों द्वारा उल्लासपूर्वक धूमधाम से माता मंदिर से परंपरागत भव्य ज्योति निकाली गई। धनोखर चौराहा घंटाघर होकर ज्योति श्रीबड़ी देवी मंदिर पहुंची। देरशाम आरती हुई इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका में मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया है। गुरुवार शाम बंगाल की तर्ज पर ढाक व बंगाल की धूप के साथ मां के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ सिद्धि व महासंधि पूजा हुई। शाम 7:08 बजे विशेष महासंधि पूजा शुरू हुई 7:54 बजे तक चली। 108 कमल दल अर्पित कर भोग लगाया गया और 108 दीपों से आरती की गई। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही।

यूथस एसोसिएशन परिवार द्वारा नगर पालिका में चल रहे दुर्गा पूजा में गुरुवार को कलश सज्जा, मेंहदी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कई विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कलश सज्जा व मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला दिखाई।

मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 से 28 तक हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम 29 सितम्बर को रात सात बजे घोषित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को अपना प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

माती चौराहे पर बुधवार रात जागरण हुआ जिसमें दूरदराज से आए कलाकारों ने भजन व झांकी प्रस्तुत कर मन जीत लिया। लखनऊ से विजेंद्र, कानपुर से आई श्वेता शुक्ला, इलाहाबाद से आए सुनील मिश्रा ने भजन सुना कर सभी को भक्तिरस में डुबो दिया। भजनों के बीच राधा-कृष्ण, शिवपार्वती की झांकी ने सभी का मनमोह लिया। झांकी में अंगुली पर थाली को चक्र की तरह नचाकर सभी को अचंभित कर दिया।

रामनगर क्षेत्र के गांव ददौरा में बुधवार रात हुई भजन संध्या में भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। देवी गीतों के माध्यम से माता के गुणों का बखान किया गया। ओ जंगल के राजा मेरी मैय्या को ले के आ जा.., अंबे है तू, जगदंबे है तू..., चलो बुलावा आया है..., शेर पर सवार होके आ जा मां शेरावालिए.. आदि भक्तिगीतों के बीच झांकी देख श्रद्धालु भक्तिरस में सरोबार हो गए। शाम को हुई आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।


फतेहपुर के मोहल्ला फैय्याजपुरा में श्री नीलकंठ सेवा समिति द्वारा मां के भव्य जगराते का आयोजन किया गया जिसमें आये नामचीन गायकों ने अपने भजनों से सभी का मनमोह लिया। मां की हर बात निराली है.., मैया का चोला है रंगलाल.. आदि भजनो से भक्तो को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बेलहरा क्षेत्र मेें सिंगहा दुर्गा मंदिर में नरेंद्र मौर्य द्वारा कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा लच्छीपुर, मैदानो बाबा मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिर पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed