फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पचदेवरी गांव डूबने के कगार पर

पचदेवरी गांव डूबने के कगार पर

Wed, 30 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पचदेवरी गांव डूबने के कगार पर
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है। गांवों से बाढ़ का पानी भी खिसक रहा है। लेकिन कटान काफी तेज हो गई है। महसी तहसील का पचदेवरी-चुरईपुरवा गांव नदी के निशाने पर आ गया है।
विज्ञापन


गांव में तीन तरफ से घाघरा कटान कर रही है। सामने बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में 23 परिवारों के 210 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। प्रशासन ने गांव खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


एनडीआरफ की टीम को ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने को कहा गया है। गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। इस बार रिकॉर्ड 20 दिन बाद घाघरा नदी खतरे के निशान से बुधवार दोपहर नीचे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी का जलस्तर 105.886 मीटर रिकॉर्ड हुआ। नदी खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही महसी और कैसरगंज क्षेत्र से बाढ़ का पानी भी खिसकने लगा है। लेकिन कटान काफी तेज हो गई है।

अभी निचले इलाकों में बसे गांवों में बाढ़ का पानी बरकरार है। महसी तहसील का पचदेवरी गांव नदी के निशाने पर आ गया है। इस गांव में 23 मकान स्थित हैं। इन मकानों में 23 परिवारों के 210 लोग फंसे हुए हैं।

सामने बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिसके कारण रास्ता नहीं है। पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से घाघरा नदी कटान करते हुए गांव की ओर बढ़ रही हैं। फासला महज 15 मीटर का बचा है। निकलने का रास्ता नहीं है।

इसकी सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन भी सकते में आ गया। उप जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार ने आननफानन में गांव को खाली करने के आदेश दे दिए हैं।

एसडीएम ने बताया कि नदी आधा मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कटान करते हुए बढ़ रही है। ऐसे में गांव पर खतरा मंडरा रहा है। एनडीआरएफ की टीम को ग्रामीणों को गांव से सुरक्षित निकालने के आदेश दिए गए हैं।

तटबंध और सड़क के किनारे बसाए जा रहे लोग
एसडीएम ने बताया कि बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों के लोगों को फिलहाल बेलहा-बेहरौली तटबंध और सड़क के किनारे बसाया जा रहा है।

पुनर्वास के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मुहैया होते ही सभी को आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिनके मकान कटे हैं या कट रहे हैं, उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।


अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था के लिए सभी 41 बाढ़ चौकियाें का संचालन किया जा रहा है। लंगर भी चल रहा है।

चार और मकान कटे, 140 बीघा खेत नदी में समाए
महसी क्षेत्र में बाढ़ का पानी भले खिसक रहा है। लेकिन अब भी कैसरगंज और महसी सीमावर्ती क्षेत्र के 41 गांवों में बाढ़ की स्थिति बरकरार है।

कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में दीनदयाल, बहोरी, राधे और मंशाराम के मकान नदी की भेंट चढ़ गए। दोनों तहसील क्षेत्रों में 140 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी में समाहित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed