{"_id":"59a3028f4f1c1ba1248b4731","slug":"201503855247-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में कूदने जा रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में कूदने जा रहे युवक को दबोचा
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड। पत्नी से विवाद के बाद घाघरा में कूद रहे लखनऊ निवासी युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस कर्मियों ने परिवारीजनों को दी है।
लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी युवक रविवार शाम को घाघराघाट पर स्थित सरयू सेतु पर पहुंचा। इस दौरान वह पुल पर चक्कर लगाने लगा, जिस पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान उसने अपना बैग नदी में फेंक कर छलांग लगाने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि घर पर पत्नी से विवाद के होने के चलते वह आत्महत्या करने के लिए घाघराघाट आया था। पुलिस टीम के प्रभारी रामसुंदर ने बताया कि युवक को कब्जे में लेकर उसके घर सूचना दी गई है।