फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2,000 artists participated in painting

Lucknow News: कौथिग में 2,000 कलाकारों ने किया प्रतिभाग

Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
2,000 artists participated in painting
कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित पदाधिकारी।

विज्ञापन
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। 10 दिवसीय आयोजन में 2,000 से ज्यादा कलाकारों ने प्रतिभाग किया।



पहाड़ी धुनों पर देसी ठुमका प्रतियोगिता में दीपा पांडेय ग्रुप प्रथम, रेनू कांडपाल ग्रुप द्वितीय और सविता बिष्ट ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। छपेली में जोहार मुनस्यार नृत्य समूह प्रथम, गोमतीनगर शाखा द्वितीय व पिंकी नौटियाल ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। लाडली बहना झोड़ा प्रतियोगिता में पंतनगर प्रथम, उत्तराखंड जनकल्याण समिति विकासनगर द्वितीय और रामआसरे पुरवा गोमतीनगर विस्तार को तृतीय स्थान मिला, गायन प्रतियोगिता पहाड़ की आवाज में लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया प्रथम, पंकज वाणगी द्वितीय और हर्षिता कांडपाल को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन




शाम के सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया। महापरिषद के मुख्य संयोजक टीएस मनराल, संयोजक केएन चन्दोला, अध्यक्ष गणेश चंद जोशी, महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, संजीव जोशी, शिवम वर्मा भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड से आए पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति रामनगर के भुवन चंद्र जोशी के ग्रुप के गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया। सांस्कृतिक प्रभारी गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि 10 दिवसीय कौथिग में 2000 हजार से ज्यादा कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। खानपान प्रभारी एनके पाठक ने बताया कि प्रतिदिन एक हजार से 1500 कलाकारों व कार्यकर्ताओं को भोजन कराया गया। स्टॉल कमेटी प्रभारी केएन पांडेय ने बताया कि इस बार कौथिग में कुल 174 स्टाॅल लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकगायक आनंद कपकोटी को कला सम्मान

इस वर्ष का स्व. दीवान सिंह डोलिया कला सम्मान लोकगायक आनंद सिंह कपकोटी को दिया गया। मेधावी छात्रा 10वीं की बार्बी पंचोली, श्रेयांश बिष्ट, दीपा नविता सिंह और जय सिंह बोरा को सम्मानित किया गया। 12वीं में अच्छे अंक पाने वाली भावना लोहुमी, कुमकुम तिवारी, रक्षिता लोहानी और सौम्या जोशी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed